Nature, Culture & Economy | प्रकृति, समाज और अर्थव्यवस्था
A 10-Day Residential Course at Jeevika Ashram
14th-23rd November, 2025 | Jeevika Ashram, Indrana, Jabalpur, Madhya Pradesh
Please see the course details below. To apply for this course, please fill the application form here. The last date to apply is 30th September.
कृपया नीचे दिए गए पाठ्यक्रम विवरण देखें। इस पाठ्यक्रम में आवेदन करने के लिए, कृपया यहाँ आवेदन पत्र भरें।30 सितंबर तक आवेदन करें।
Context | संदर्भ
This year’s monsoon disasters have laid bare the rampant destruction caused by the imposition of big dams and multi-lane highways on sensitive landscapes. Hydroelectric energy is just one among the dangerous infrastructures being built to meet the ever growing energy demands of our industries. Hazardous technologies like supercritical thermal power plants and nuclear power plants are also being planned in various parts of the country to increase production capacities.
इस साल की भारी बारिश में आई आपदाओं ने नाज़ुक पहाड़ों पर हाईवे और बांध निर्माण से होने वाले विनाश को उजागर कर दिया है। जलविद्युत ऊर्जा उन खतरनाक योजनाओं में एक है जो हमारे उद्योगों की लगातार बढ़ती ऊर्जा माँगों को पूरा करने के लिए बनाए जा रहे हैं। उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट और परमाणु ऊर्जा संयंत्र जैसी जोखिमी तकनीकों की योजनाएं भी बनाई जा रही है।
It seems that the production of the basic necessities of our lives—from our food, clothing, and shelter to cars, washing machines, and smartphones—is inflicting a heavy price on the Earth. Mining, deforestation, petroleum refining and over-construction are dispossessing people of their land, polluting our drinking water, poisoning our air, disrupting seasons, and washing away our sacred mountains. Yet the increasing resource use and energy demands of industries is sending policy planners on a frantic search for even more mineral resources and energy sources.
आज की स्थिति कुछ ऐसी है कि हमारे जीवन की बुनियादी ज़रूरतों का उत्पादन — जैसे भोजन, कपड़े और मकान से लेकर कार, वाशिंग मशीन और स्मार्टफ़ोन तक— पृथ्वी को भारी कष्ट देकर किया जा रहा है। आज बड़ी मात्रा में हो रही खनन, वन कटाई, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और अत्यधिक निर्माण जैसी गतिविधियाँ लोगों को उनकी ज़मीन से बेदखल कर रही हैं, हमारे पीने के पानी को प्रदूषित कर रही हैं, हमारी हवा को ज़हरीला बना रही हैं, मौसमों को बिगाड़ रही हैं और हमारे पवित्र पर्वतों को बहा ले जा रही हैं। फिर भी, उद्योगों में संसाधनों और ऊर्जा की बढ़ती माँग के कारण नीति निर्माता और भी ज़्यादा खनिज संसाधनों और ऊर्जा स्रोतों की खोज में लगे हैं।
Meanwhile, the quality of products available in the market seems to be going down with time. The wood in our furniture has been replaced with dustboards and PVC. Bronze and copper vessels have been replaced by aluminium and plastic vessels. Cotton and wool clothing has been replaced by polyester and nylon. In the process, what was once affordable to ordinary people, from organic local food to handwoven textiles to sustainable homes, are now sold as luxury goods on the market, available only to the rich.
दूसरी ओर बाज़ार में उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता समय के साथ गिरती जा रही है। हमारे फ़र्नीचर में लकड़ी की जगह प्लाई और पीवीसी ने ले ली है। अब हम काँसे और ताँबे के बर्तनों की जगह एल्युमीनियम और प्लास्टिक के बर्तनों में खाते हैं । सूती और ऊनी कपड़ों की जगह पॉलिएस्टर और नायलॉन पहनते हैं। इसके साथ-साथ, जो चीज़ें कभी आम लोगों की पहुँच में थीं, जैसे कि बिना रासायनिकों के उगाया गया जैविक स्थानीय भोजन, हाथ से बुने हुए सूत और ऊन के कपड़े और टिकाऊ घर जो गर्मी में ठंडे रहें और सर्दी में गर्म, अब बाज़ार में बहुत महँगी वस्तुओं के रूप में बिक रही हैं, जो केवल अमीरों के लिए ही उपलब्ध हैं।
All the while, millions of displaced farmers and artisans roam the country as they look for honest work. Some of them manage to be hired as cheap contracted labour in the construction of highways, airports, malls, and high-rise apartment complexes. Some manage to get jobs as security guards or machine operators. A few make it to the professional class. Yet, despite all this cheap and excess production, our modern industries seem to be quite unable to provide enough jobs for the growing unemployed population of the country.
इसके साथ-साथ, आज लाखों विस्थापित किसान और कारीगर काम की तलाश में देश भर में भटकते फिर रहे हैं। ये आमतौर पर शहरों के हाईवे, हवाई अड्डों, मॉल और ऊँची इमारतों वाले अपार्टमेंट परिसरों के निर्माण में सस्ते ठेका मज़दूर के रूप में काम पर रखे जाते हैं। कुछ लोग सुरक्षा कर्मी या मशीन ऑपरेटर की नौकरी पाने में कामयाब हो जाते हैं। कुछ चुनिन्दा लोग पेशेवर वर्ग में पहुँच जाते हैं। फिर भी, इस सस्ते और अत्यधिक उत्पादन के बावजूद, हमारे आधुनिक उद्योग देश की बढ़ती बेरोज़गार आबादी को पर्याप्त रोज़गार प्रदान करने में पूरी तरह असमर्थ प्रतीत हो रहे हैं।
Is this our path to progress? Or are there other options available? Can we end this disconnect between nature and society, and reforge a new relationship between them? Can we create a system of production and consumption that is both ecologically sustainable and at the same time ensures dignified livelihoods to all?
क्या हमारे विकास का यही एक रास्ता है? या फिर इसके और भी विकल्प उपलब्ध हैं? क्या हम प्रकृति और समाज के बीच बनी इस गहरी खाई को भर सकते हैं और उनके बीच एक नया रिश्ता बना सकते हैं? क्या हम उत्पादन और उपभोग की एक ऐसी व्यवस्था बना सकते हैं जो प्रकृति के अनुकूल हो और साथ ही सभी के लिए सम्मानजनक आजीविका भी सुनिश्चित करे?
Across the world, there is a search for better methods of production that can align with ecological rhythms and community resilience. India has much to offer the world in this search. For example, in Central India, we find that there are methods of production practised in harmony with nature which offer plentiful livelihoods. The cultural practices of this region have produced and made use of the highest quality steel, the finest textiles, the most elegant vessels, and a variety of sophisticated building techniques—all while minimising violence and maintaining the cycles of nature. This way of provisioning offers a peaceful and aesthetic alternative to the destructive industrial way of production whose ill effects are becoming apparent to us every day.
आज पूरी दुनिया में उत्पादन के ऐसे तरीकों की तलाश जारी है जो प्रकृति के अनुकूल भी हों और समाज को दृढ़ और जीवित बनाए रखें। इस खोज में भारत दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है। उदाहरण के लिए, मध्य भारत के क्षेत्र में हम पाते हैं कि प्रकृति के सामंजस्य में उत्पादन के ऐसे तरीके अपनाए जाते हैं जो भरपूर आजीविका भी प्रदान करते हैं। इस क्षेत्र की संस्कृति ने उच्चतम गुणवत्ता वाले इस्पात, बेहतरीन वस्त्र, सुंदर बर्तन और विविध निर्माण कलाओं का उत्पादन और उपयोग किया है — और यह सब हिंसा को न्यूनतम रखते हुए और प्रकृति के चक्रों को ध्यान रखते हुए किया गया है। रचनात्मक उत्पादन का यह समृद्धि-जनक तरीका विनाशकारी उद्योग का एक शांतिपूर्ण और सुंदर विकल्प प्रस्तुत करता है जिसके दुष्प्रभाव हमें हर दिन स्पष्ट होते जा रहे हैं।
To explore these issues further, we are offering a 10-day residential course on Nature, Culture, and Economy, comprising lectures, village visits, and hands-on crafts practice. We will understand the history of the global economy and its impact on India, as well the underlying worldview of economics. Along with hands-on work with the artisans of the village, we will try to look at the economy in a manner that is holistic. We will also explore some basic principles on which ecologically and culturally robust economies are organised.
इन मुद्दों पर गहराई से विचार के लिए, हम ‘प्रकृति, समाज और अर्थव्यवस्था’ पर एक 10-दिवसीय आवासीय पाठ्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें व्याख्यान, ग्राम भ्रमण और हस्तशिल्प अभ्यास शामिल हैं। हम वैश्विक अर्थव्यवस्था के इतिहास और भारत पर इसके प्रभाव के साथ-साथ अर्थशास्त्र के अंतर्निहित दृष्टि को समझेंगे। गाँव के कारीगरों के साथ कार्य के साथ-साथ, हम अर्थव्यवस्था को समग्र रूप से देखने का प्रयास करेंगे। हम कुछ बुनियादी सिद्धांतों का भी पता लगाएंगे जिन पर पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक रूप से मज़बूत अर्थव्यवस्थाएँ संगठित होती हैं।
Dates | तिथि
The Course will be held from the morning of 14th November and will end by evening on 23rd November. Participants are required to reach Jeevika Ashram, the venue for this Course, latest by 13th evening, and plan their departure 24th morning onwards. It is important that you attend the entire course from start to finish as each day builds on the previous one, and it will not make sense in parts.
यह पाठ्यक्रम 14 नवंबर की सुबह से लेकर 23 नवंबर की दोपहर तक होगा। पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए कृपया 13 नवंबर की शाम तक जीविका आश्रम (पाठ्यक्रम स्थल) पहुँचने की, और 24 नवंबर की सुबह के बाद से अपने प्रस्थान की योजना बनाएँ। यह महत्वपूर्ण है कि आप आरम्भ से लेकर अंत तक पूरे पाठ्यक्रम में शामिल होँ, क्योंकि प्रत्येक दिन की बातचीत पिछले दिनों की बातचीतों और कामों पर आधारित होता है।
Course Format | पाठ्यक्रम प्रारूप
This is a ten day residential academic course. We will accept around 20 participants for the program. Participants will stay at Jeevika Ashram and partake in the lifestyle of the Ashram which involves simple community living and helping with daily chores. Food and accommodation will be on campus.
यह पाठ्यक्रम दस दिनों का है। इसमें लगभग 20 प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिभागी आश्रम में रहते हुए यहाँ की सादगी में घुलने का प्रयास करेंगे, साथ ही रोजमर्रा के कामों में मदद करेंगे। खाने और रहने की व्यवस्था आश्रम में ही होगी।
The day will begin at 7 am and sessions will be scheduled till dinner time i.e 7 pm. The course will consist of lectures, village walks and crafts practice with artisans.
दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे होगी और सत्र रात्रि भोजन के समय यानी शाम 7 बजे तक चलेंगे। इस पाठ्यक्रम में व्याख्यान, गाँव की सैर और कारीगरों के साथ शिल्प अभ्यास शामिल होंगे।


Course Content | पाठ्यक्रम रूपरेखा
The course will cover the following topics:
Global Economic History
Indian Economic History
Industrial Production and Artisanship
Design and Aesthetics
Language: The course will be delivered in Hindi and English, so comprehension of both languages will be helpful.
पाठ्यक्रम में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:
वैश्विक आर्थिक इतिहास
भारतीय आर्थिक इतिहास
औद्योगिक उत्पादन और कारीगरी
डिज़ाइन और सौंदर्यशास्त्र
भाषा - पाठ्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगा, इसलिए दोनों भाषाओं की समझ काम में आएगी।
Course Venue | पाठ्यक्रम स्थल
This course is being organized at Jeevika Ashram which is located in village Indrana, 30 km from Jabalpur city in Madhya Pradesh. This is part of the historical region known as Gondwana. It is located in the foothills of the Vindhyas and close to the banks of the Hiran River. The Ashram is dedicated to documenting and preserving cultural customs and practices in collaboration with local artisans. The focus of the Ashram is on the larger aesthetic milieu in which this traditional culture flourished.
यह पाठ्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य के जबलपुर जिले के इंद्राना गाँव स्थित 'जीविका आश्रम' में आयोजित किया जा रहा है। यह गाँव, जबलपुर शहर से कुछ 30 किलोमीटर की दूरी पर है। यह गोंडवाना नामक ऐतिहासिक क्षेत्र का हिस्सा है। आश्रम विंध्य की तलहटी में और हिरन नदी के तट के करीब स्थित है। जीविका आश्रम स्थानीय कारीगरों के साथ मिलकर जीवन जीने के पुराने तौर-तरीकों को बचाये रखने और उसको परस्पर संदर्भ में ढालने के काम में लगा हुआ है।
The Ashram was started by Ashish Bhaiya and Ragini Bhabhi in the year 2017. Along with a team of artisans, they are working towards preserving the seeds of local indigenous knowledge traditions. Over the years, they have nurtured this space, crafting buildings and sculpting landscapes that seamlessly blend into the village and the surrounding hills. It has now become a venue for the practice, demonstration and celebration of diverse practices, from ironwork to bamboo craft and sculpting to theatre.
आश्रम की शुरुआत वर्ष 2017 में, आज से लगभग नौ साल पहले आशीष भैया और रागिनी भाभी ने की थी। कारीगरों के एक समूह के साथ, वे स्थानीय स्वदेशी ज्ञान परम्पराओं के बीजों को संरक्षित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वर्षों से, उन्होंने इस स्थान का पोषण किया है, इमारतें बनाई हैं और ऐसे परिदृश्य गढ़े हैं जो गाँव और आसपास की पहाड़ियों में सहजता से घुलमिल जाते हैं। यह अब लोहे के काम से लेकर बाँस शिल्प और मूर्तिकला से लेकर थिएटर तक विविध विधाओं के अभ्यास, प्रदर्शन और उत्सव का स्थल बन गया है।
For detailed instructions to plan your trip, please see this document.
अपनी यात्रा की योजना बनाने के विस्तृत निर्देशों के लिए कृपया यह दस्तावेज़ देखें।
Food and Accommodation | भोजन एवं रहन-सहन
Food and accommodation will be provided at the ashram. It will be simple and ashram style. Food will be simple home cooked vegetarian. We will sleep on mattresses on the floor in dormitory accommodations with shared bathrooms and toilets. We will provide bedding, but you may also bring your own bed sheets.
हम सभी के भोजन और आवास की व्यवस्था आश्रम में ही होगी। रहने के लिए आपको गद्दा, चादर और तकिया प्रदान किया जायेगा। आप इसको जमीन पर बिछाकर अन्य प्रतिभागियों के साथ बड़े कमरे में विश्राम करेंगे। आप अपने लिए अपने खुद की चादर भी ला सकते हैं। नहाने और शौच की व्यवस्थाएँ आश्रम में उपलब्ध हैं। भोजन में आपको स्वादिष्ट और सादा भोजन मिलेगा।
Costs and Fees | कुछ बात सहयोग की…
The Pagdandi Collective and Jeevika Ashram are run from the gifts (time, money and resources) of their well wishers. They are not run as commercial businesses. We will continue to function as long as people feel we should be supported.
पगडंडी कलेक्टिव और जीविका आश्रम अपने कार्यक्रम सहयोगियों के योगदान की वजह से आयोजित कर पाते हैं। हम अपना संचालन किसी व्यावसायिक संस्थान की तरह नहीं करते हैं। हम तब तक काम करते रहेंगे जब तक लोग हमें समर्थन देना जरूरी समझेंगे।
This course is offered as a gift from well wishers and those who have done the course before. More details will be discussed during the course. After the completion of the course, you may offer your support as Dakshina.
यह कोर्स शुभचिंतकों और पिछले पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों की ओर से उपहार के रूप में आयोजित किया जाता है। पाठ्यक्रम के दौरान इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी। पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद, आप अपनी इच्छानुसार गुरु दक्षिणा के रूप में अपना सहयोग दे सकते हैं।
Organising a course like this typically involves a money cost of Rs 20,000 per person and is made possible due to the time, resources and wisdom contributed by several teachers and volunteers like you.
इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन में आम तौर पर प्रति व्यक्ति 20,000 रुपये की लागत आती है और यह आप जैसे कई शिक्षकों और स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए समय, संसाधनों और ज्ञान के कारण संभव हो पाता है।
If you are unable to attend this course, consider making a contribution towards organising this course. To do so, you may send a contribution to the UPI number 8056219285 or get in touch with us at pagdandi.collective@gmail.com.
यदि आप किसी कारण इस पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तब भी आप इस पाठ्यक्रम को आयोजित करने के लिए अपना आर्थिक सहयोग दे सकते हैं। इसके लिए आप UPI नंबर 8056219285 पर योगदान भेज सकते हैं या हमसे pagdandi.collective@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Preparation | तैयारी
This course requires some prior preparation before the program. Please see this link for the preparatory readings and videos.
इस पाठ्यक्रम में जुड़ने से पहले थोड़ी तैयारी की आवश्यकता है। कृपया इस लिंक पर जाकर तैयारी के लिए आवश्यक सामग्री और वीडियो देखें।
Our Previous Offerings | पिछली पाठ्यक्रमों का विवरण
We have earlier offered related programs such as Nature and Culture and Arthvyavastha. To see our past offerings at Jeevika Ashram and elsewhere, please see:
इस कार्यक्रम का एक पूर्व संस्करण जनवरी 2024 में आयोजित किया गया था। जीविका आश्रम और अन्य स्थानों पर हमारे पिछले कार्यक्रमों के बारे में जानने के लिए यह देख सकते हैं:
Applying for the Program | पाठ्यक्रम में भाग लेना
We have a limited number of seats in this program. This is an academic course which will require some preparation. Please take a look at the following essays and video before you fill the application form.
इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों की संख्या सीमित है। अपना अनुभव बेहतर बनाने के लिए आपको जीविका आश्रम आने से पहले थोड़ी तैयारी की जरुरत होगी। कृपया आवेदन फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित निबंध और वीडियो देखें:
अमित बसोले: "भारत की ज्ञान की परिभाषा के लिए संघर्ष" (यह लेख अंग्रेजी में है।)
उज़रम्मा : कारीगरी और भारतीय औद्योगीकरण का मार्ग (यह लेख अंग्रेजी में है।)
गुरुजी रविंद्र शर्मा: "क्या भारत ‘विकास’ और ‘शिक्षा’ के लिए विदेशी प्रणाली का अनुसरण कर रहा है?"
The last date to apply is 30th September, 2025. We will communicate a confirmation of your participation by 6th October, 2025.
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। आपकी भागीदारी की पुष्टि 6 अक्टूबर तक आपको सूचित कर दी जाएगी।
To apply, please click here.
पंजीकरण के लिए, यहाँ क्लिक करें।
We are seeking funds to organise this program. To send a contribution, please use the UPI number 8056219285 (please mention ‘for pagdandi’) or get in touch for bank details. For other ways of supporting us, you can write to us at pagdandi.collective@gmail.com
हमारे पाठ्यक्रम विद्या दान रूप में आयोजित है। अगर आप भी हमारे काम में सहयोग करना चाहते हैं, तो कृपया pagdandi.collective@gmail.com पर हमसे संपर्क करें। योगदान भेजने के लिए, कृपया UPI नंबर 8056219285 (कृपया 'पगडंडी के लिए' लिखें) का उपयोग करें या बैंक विवरण के लिए हमसे संपर्क करें।








